हम तो तेरे दीवाने हो गए बांके बिहारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कान्हा तेरी किरपा तेरी किरपा की चाह आ जाओ मेरा हाथ पकड़ लो मुझको दिखाओ राह

हम तो तेरे दीवाने हो गए बांके बिहारी

इक नजर किरपा की करदे मेरे कृष्ण मुरारी

जाने कितने हुए दीवाने मोहन तेरी कृपा के

लाखो करोडो भक्त तर गए श्याम तेरी दया से

मुझ पर भी किरपा अब कर दो मीरा के गिरधारी

इक नजर किरपा की करदे मेरे कृष्ण मुरारी

जब जब राधे श्याम तुम्हारा होता मुझको दर्शन आनंद मिलता है खुश होता तब तब मेरा मन

अब देदो दर्शन मुझको मैंने छोड़ दी दुनिया दारी

इक नजर किरपा की करदे मेरे कृष्ण मुरारी

लेके नाम तुम्हारा मेरे सारे काम हो जाए

तेरी किरपा हो जाए तो मेरे अच्छे दिन आये

मेरी अब विनती सुन लो मैंने कर ली तुम से यारी

इक नजर किरपा की करदे मेरे कृष्ण मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।