मुझे तेरा सहारा श्री राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे राम मेरे प्यारे राम .....मेरे प्यारे राम ....... सिया के राम

मुझे तेरा सहारा श्री राम

अयोध्या वाले तेरा सहारा श्री राम

मुझे तेरा सहारा श्री राम ...............

बड़ा सुखदाई प्रभु नाम है तुम्हारा

जिसने पुकारा उसको भव से है तारा

सबके बनाये बिगड़े काम मेरे राम सिया राम

मुझे तेरा सहारा श्री राम ....................

जब जब दामन को फैलाया

तुमसे प्रभु जी मैंने सब कुछ है पाया

दुखड़े हर लो श्री राम श्री राम श्री राम

मुझे तेरा सहारा श्री राम ..............

चाहे हो राजा रंक भिखारी

तुमने सभी की किस्मत सँवारी

कर दो मेरा प्रभु जी कल्याण

मुझे तेरा सहारा श्री राम ................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।