खाटूवाला सदा भक्तो की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटूवाला, नीलेवाला, मेरा बाबा सदा भक्तो की,

हर बिगड़ी बनाता है, खाटूवाला, नीलेवाला,

मेरा बाबा सदा भक्तो की हर बिगड़ी बनाता है,

श्याम के दर पे जो भी है आता,

बाबा उसको गले से लगाता,

बड़ा दयालु खाटू वाला,

हारे का साथी है कहलाता सबने यह माना है,

हर बिगड़ी बनाता है,

मेरा बाबा सदा भक्तो की हर बिगड़ी बनाता है

श्याम से बढ़कर इस दुनियां में,

और कोई ना ना देव हैं प्यारे,

जिसका बाबा हाथ पकड़ ले,

उसका करते वारे न्यारे यह भूल ना जाना है,

हर बिगड़ी बनाता है

मेरा बाबा सदा भक्तो की,

हर बिगड़ी बनाता है

भीमसेन तू खाटू जाकर,

श्याम को दिल का हाल बताना,

जो भी चाहे मांगो श्याम से,

सत्यम इनसे क्या शर्माना,

फिर सर को झुकाना है,

हर बिगड़ी बनाता है,

मेरा बाबा सदा भक्तो की,

हर बिगड़ी बनाता है।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।