आएंगे खाटू श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दरबार में हमने बात अजब देखी

इनायत की नज़र तेरी हर एक पर एक सी देखी

बिगड़ जाए जो किस्मत वो तेरे दर पर बानी देखी

तुझे देते नहीं देखा मगर झोलियाँ सबकी भरी देखी

दिल में तू खाटू श्याम की ज्योति जला के देख

आएंगे खाटू श्याम मेरे दिल से बुला के देख

आज मस्ती i भरी रात है मेरा बाबा मेरे साथ है

कीर्तन का ले लो मज़ा आज डरने की क्या बात है

होंगे वारे न्यारे न्यारे न्यारे ................

किस्मत के ताले खोलना बाबा के हाथ है ओ भक्तां

एक तेरे कष्ट मेट्ना ओ प्यारे पल भर की बात है

किस्मत के ताले खोलेगा जरा ताली बजा के देख

आएंगे खाटू श्याम मेरे दिल से बुला के देख

आये हम भी है खाटू नगरिया बाबा हम पे भी कर दो नजरिया

कैसी मस्ती की छै खुमा रे रंग बरसे बाबा के द्वार रे

अरे बाबा को बुलाके नच ले

नचले नचले मेरे यार तू नचले बाबा का लगा है दरबार

होगा असर दुआ में तो बोलेगी मूर्ती ओ भक्तां

जीवन में जो कमी है वो कर देगी पूर्ती ओ भक्तां

दर पे अगर यकीन नहीं तो आज़मा के देख

आएंगे खाटू श्याम मेरे दिल से बुला के देख

दिल में तू खाटू श्याम की .....................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।