सब से बड़ी सरकार तेरी सब से बड़ी सरकार

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सब से बड़ी सरकार तेरी सब से बड़ी सरकार

तेरा अयोध्या है दरबार प्रभु तेरी हो रही जय जय कार

हमने तो लिख दिया है अपना जीवन राम के नाम हो

गाते रहे भजन तेरा और करते रहे गुणगान हो

भगवा रंग से प्यार हम को भगवा रंग से प्यार

तेरा अयोध्या है दरबार.....

जिस धरती में मंदिर तेरा धन्य अयोध्या धाम है

धन्य अयोध्या नगर याहा पे जन्मे प्रभु राम है

श्री राम के नाम से देखो हो रहा बेडा पार

तेरा अयोध्या है दरबार...

राम भक्त हनुमान है देखो सारे जग को प्यारा

श्री राम के नाम से देखो गूंज रहा जयकारा

श्री राम का नाम अनोखा श्री राम का नाम

तेरा अयोध्या है दरबार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।