किये जा बंदे नेक कमाई

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तुझे मिल जायेंगे साईं किये जा बंदे नेक कमाई

जिस ने दुखियो के दुःख बांटे सब की पीढ पराई

भटके हुए का हाथ पकड़ के जिसने राह दिखाई

उसकी मुश्किल में होते है साईं नाम सहाई किये जा बंदे नेक कमाई

दूर नही है बाबा तुझसे पर वो नजर न आये

देख रही है वो तुझको पर तू उन्हें देख न पाए

संग चलेगे बाबा साईं बनके तेरी परछाई

किये जा बंदे नेक कमाई

साईं से मिल ने की ओ बंदे आस अगर है मन में

फूल खिला दे तू खुशियों के दुखियो के आंगन में

अब साईं का तू ढूंढे फिर ढूंढे गे साईं

किये जा बंदे नेक कमाई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।