जिस ने भी तेरा नाम पुकारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा ओ बाबा,

जिस जिस ने भी तेरा नाम पुकारा,

उसके जीवन में बाबा तूने ही दिया सहारा,

ओ खाटू वाले श्याम

हमसे दूर नहीं हो बाबा करते हो रखवाली,

जिसने किया भरोसा तुम पर उसकी डोर संभाली,

जो भी तेरे पाँव पकड़ ले उसको दिया सहारा

मैने भी दरबार में आकर तेरा नाम पुकारा

ओ खाटू वाले श्याम

तेरे काबिल नहीं हूँ बाबा फिर भी काम चला ले,

जैसी भी हु तेरी बाबा गुण अवगुण तू संभाले,

जिसके जीवन में हुआ अँधेरा उसको दिया उजाला,

मैने भी दरबार में आकर तेरा नाम पुकारा ,

ओ खाटू वाले श्याम,

केसरिया बागा बाबा लीले की करे सवारी,

तीन बाण काँधे ओ बाबा हाथ ध्वजा है प्यारी,

शीश के दानी महाबली हो शीश के दानी महाबली

देते हो सबको सहारा मैने भी दरबार में आकर,

तेरा नाम पुकारा.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।