भगवती के चरणों का तू दर्शन करे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

भगवती के चरण का तू दर्शन करे

अपने सारे दुखो का समापन करे

माँ अमीरों की है तो गरीबो की भी दान वीरो की है तो फकीरों जी भी

इसके दर पे जो आये वो वन्धन करे

अपने सारे दुखो का समापन करे

ये माँ मेंहलो में है तो झोपड़ में भी

गाओ शेहरो में है तो ये पीहर में भी

माँ तो है हर जगह बस तू सुमिरन करे

अपने सारे दुखो का समापन करे

भोग माँ को लगा लो बड़े भाव से

चाहे रुखा हो खा लेगी ये चाव से

इसकी सेवा में जो भी ये जीवन करे

अपने सारे दुखो का समापन करे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।