सोया नसीबा श्याम प्रभु ने मेरा जगाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सोया नसीबा श्याम प्रभु ने मेरा जगाया है,

इसी लिए बाबा ने मुझे खाटू में बुलाया है……..

श्याम से नजरे मिला कर कुछ न केह पाया,

बिन कहे सब जान ले श्याम की माया ,

इस मतलब की दुनिया में मेरे काम कोई न आया,

जो साथ निभाये सब का बिठा खाटू में पाया,

नीली छतरी वाला करता सब पे छाया है,

इसी लिए बाबा ने मुझे खाटू में बुलाया है………

हार के जो भी शरण में तेरी आया है शरणागत को श्याम प्रभु ने गले लगाया है,

जब जब मैं आँखे खुलू तेरा ही दर्शन पाऊ,

तेरी चोकठ पे ही दम निकले बस इतना ही वर चाहू,

क्या मांगू बिन मांगे तुम से सब कुछ पाया है,

इसी लिए बाबा ने मुझे खाटू में बुलाया है…………

खुशियों से मन आज फुला ना समाया है,

चरणों का चाकर प्रभु तूने मुझे बनाया है,

राणा जी सतवीर खन्ना पे मेहर नजर की करदे,

ना दर दर दोनों बटके तू हाथ अगर सिर धरदे,

जो भी आया श्याम शरण में पार लगाया है,

इसी लिए बाबा ने मुझे खाटू में बुलाया है…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।