घर घर में है जिसकी चर्चा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

घर घर में है जिसकी चर्चा,

हर होंठों पे जिसका नाम है,

लीले घोड़े की करता सवारी,

जिसे कहते सभी बाबा श्याम है………..

इस कलयुग में श्याम प्रभु का,

बज रहा डंका घर घर में,

बड़े भाग्य से मिला है मौका,

तू भी आ दर्शन करले,

देव सच्चा है सच कहता हूँ,

मेरा सबको यही पैगाम है,

लीले घोडे की करता सवारी,

जिसे कहते सभी बाबा श्याम है………….

इतना समझ ले अंधकार से,

ये ही तुझको निकालेगा,

जब भी इसको याद करोगे,

आकर तुझे संभालेगा,

दीन दुखियों को देता सहारा,

मेरा बाबा ये ही तो काम है,

लीले घोडे की करता सवारी,

जिसे कहते सभी बाबा श्याम है………

जिस दिन इसकी नजर पड़ेगी,

उस दिन समझोगे प्यारे,

बनवारी बस इतना समझ ले,

हो जाएंगे वारे न्यारे,

ये तो सस्ता है सौदा बन्दे,

तेरी कौड़ी लगे ना छदाम है,

लीले घोडे की करता सवारी,

जिसे कहते सभी बाबा श्याम है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।