हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं,

माया के बंधनों से अब मुक्ति कैसे पाऊँ,

हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं

ना जानूं कोई पूजन अज्ञान हूँ मैं भगवन,

करना कृपा दयालु बंधन से छूट जाऊं,

हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं

मैं हूँ पतित स्वामी तुम हो पतित पावन,

अवगुण भरा हृदय में इसे कैसे मैं दिखाऊं,

हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं

अच्छा हूँ या बुरा हूँ जैसा भी हूँ तुम्हारा,

ठुकराओ ना मुझे अब चरणों में सर झुकाऊँ,

हे श्याम मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।