मेरे घर आयेगे आयेगे हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आज है मंगलवार तेरा मिलना हम को प्यार तेरा

सब देवो को लाना है अपना वचन निभाना है

हे मारुती नंदन केसरी नन्द धरे तेरा हम ध्यान

मेरे घर आयेगे आयेगे हनुमान

सीता जी को लेके आना संग में मेरे राम जी

आँगन में रखते ही कदम सिद्ध होंगे मेरे काम जी

उठ ते बैठ ते सोते जागते लेते है तेरा नाम

मेरे घर आयेगे आयेगे हनुमान

शिव शंकर को लेके आना गोरा मैया साथ में

नंदी की सवारी हो और डमरू भाजे हाथ में

आये हो तो देकर जाना अज्ञानी को ज्ञान

मेरे घर आयेगे आयेगे हनुमान

हो एंडी दईया के घर बाबा कीर्तन होगा आज तेरा

मेरे घर में सदियों से होता है बाबा राज तेरा

राजू पंजाबी का बाला जी रखियो थोडा मान

मेरे घर आयेगे आयेगे हनुमान

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।