मुझे खाटू बुला ले सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे खाटू बुला ले सांवरिया चरणों में बिठा ले सांवरिया

हर ग्यारस में आऊ सांवरिया

रंग रंगीला फागुन है आया

श्याम प्रेमी का बाबा मन हरशाया

थोडा रंग लगा ले सांवरिया

हर ग्यारस में आऊ सांवरिया

रंग भिरंगा गजरा पहनाते

श्याम सलोने को दूल्हा बनाते

खूब इतर लगा ले सांवरियां

हर ग्यारस में आऊ सांवरिया

दुनिया में खाटू सा कोई न दूजा

हर घर में हो रही तेरी ही पूजा

तेरे दर पे नचाले सांवरिया

हर ग्यारस में आऊ सांवरिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।