हाथ जोड़ कर मांगता हूं ऐसा हो जनम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हाथ जोड़ कर मांगता हूं, ऐसा हो जनम,

तेरे नाम से शुरू, तेरे नाम पे खत्म

तेरे चलते बनी मेरी पहचान सावरे,

वरना गली गली में घूमते, हम बनके बावरे,

तेरी रहो में उठेगा जो मेरा हर कदम,

तेरे नाम से शुरू........

जाने अनजाने में ऐसा एक काम हो गया,

मेरी जिंदगी का मालिक मेरा श्याम हो गया,

वरना इतने भी बुरे न थे अपने करम,

तेरे नाम से शुरू........

कैसे भूलू करी जो तूने मेहरबानियां,

इक अनजाने के वास्ते, क्या क्या नही किया,

श्याम गायेगा गुण जब तक तेरे दम में हे दम,

तेरे नाम से शुरू........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।