नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले,

अपना मुझे बना ले ऐ श्याम खाटू वाले…………

आया शरण में तेरी फरियाद सुन लो मेरी,

जल्दी करो सुनाई किस बात की है देरी ,

क्यों न मुझे संभाले ऐ श्याम खाटू वाले,

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले……….

हारे का साथ देते अटकी हुई को खेते ,

तेरा आसरा है मुझको क्यों न शरण में लेते,

चरणों में तू बिठा ले ऐ श्याम खाटू वाले,

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले……………

तेरी दया का प्यासा आया हूं लेके आशा ,

नज़रें मिला के देखो पढ़ लोगे दिल की भाषा,

कितने हैं दिल में छाले ऐ श्याम खाटू वाले,

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले………….

दर पे खड़ा सवाली वापस न जाये ख़ाली,

कुमलाह न जाये पौधा सुन लो चमन के माली,

बिन्नू को तू बचा ले ऐ श्याम खाटू वाले,

नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।