राधा तेरी अखियों का काला काला काजल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा तेरी अखियों का काला काला काजल,

देखा जब से दिल मेरा हो गया है पाग़ल

काजल से आखें तुम्हारी

लगती हैं ज्यादा कंटीली,

तीरों की नोकों से ज्यादा,

दिखती पैनी नुकीली चोरी चोरी करती हैं,

दिल मेरा घायल राधा तेरी अखियों का,

काला काला काजल देखा जब से दिल मेरा,

हो गया है पाग़ल....

कहना अनाड़ी का मानों,

मत देखो तिरछी नजर से,

वरना हजारों मुझ जैसे

लुट जायेंगे दिल और जिगर से,

राधा मेरी जान तेरा हो गया हूँ कायल,

राधा तेरी अखियों का काला काला काजल,

देखा जब से दिल मेरा,

हो गया है पाग़ल.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।