कन्हैया क्यूट तेरी मुस्कान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ढाणी चुनरिया पतली कमरिया मनभावन परिधान,

पैर पैजनियाँ, हार गले में बृजबाला धनवान

राधा तू है मेरी जान ओ राधा तू है मेरी जान

लट घुंघराली, टेढ़ी चितवन पीतांबर पहचान,

साँवली सूरत पतले लबों की मुरली की है तान,

कन्हैया क्यूट तेरी मुस्कान,

तुमसे मिलने को ओ राधा देखूं राह तिहारी,

तुम बिन व्याकुल हो जाता है देखो मदन मुरारी,

तुम्हे देख कर खुश हो जाता तुम हो गुड़ की खान,

पैर पैजनियाँ, हार गले में बृजबाला धनवान

राधा तू है मेरी जान ओ राधा तू है मेरी जान

कन्हैया क्यूट तेरी मुस्कान

दिल के हाथों बेबस हूँ मैं हो गई तुमसे प्रीती,

प्रेम की बाजी ना तुम हारे ना ही मैं हूँ जीती,

तुझमे मेरे, मुझमे तेरे दोनों के हैं प्राण,

साँवली सूरत पतले लबों की मुरली की है तान,

कन्हैया क्यूट तेरी मुस्कान,

राधा तू है मेरी जान ओ राधा तू है मेरी जान

तेरे आने से ओ राधा खिल जाती हैं कलियाँ,

कहीं पे तितली कहीं पे भँवरे करते हैं रंग रलियाँ,

आना भी ना चाहूँ पर तेरी मुरली खींच लाती,

मुस्काना तेरा जान निकाले वारी वारी जाती,

खिलती कमल सी, है तू राधे मैं तो हूँ कुर्बान,

पैर पैजनियाँ, हार गले में बृजबाला धनवान

राधा तू है मेरी जान ओ राधा तू है मेरी जान

कन्हैया क्यूट तेरी मुस्कान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।