जगत सेठ है सांवरिया हारे का सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जगत सेठ है सांवरिया हारे का सहारा है

हारे का सहारा है श्याम हमारा है

जगत सेठ है सांवरिया.............

जिन पे कृपा श्याम की होव वो तो मौज उड़ावे

श्याम धणी अपने भक्तों का संकट दूर भगावे

साँचा सेठ सूं प्रीत लगाके जीवन सुधारो है

हारे का सहारा है श्याम हमारा है

चारों तरफ हैं श्याम के चर्चे सारो ज़माने गावे

खाटू नगरी आके द्वार पे श्याम का दर्शन पावे

दर यो निराला सबने भावे गज़ब नज़ारो है

हारे का सहारा है श्याम हमारा है

श्याम नाम पावन है जपले जीवन सफल हो जाए

जय श्री श्याम जो दिल से कहता श्याम ही संग हो जाए

राकेश तो बस श्याम मानावे सचिन तो बस श्याम मानावे वो ही सहारो है

हारे का सहारा है श्याम हमारा है

जगत सेठ है सांवरिया.............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।