मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

नही किसी बात का डर है मेरे सिर पे जब तेरा हाथ है

मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

भक्तन खत्म हुई मेरी तब से जब तेरे दर पे आया

जो भी सोचा नही था मैंने उस से अदिक ही पाया

अब हर दिन अपनी होली है और दीवाली हर रात है

मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

हार की चिंता खत्म हो गई जीत रहा हु पल पल

हसी ख़ुशी से अब ये जीवन बीत रहा है पल पल

पेहले तो मेरी तो कोई बात नही थी अब मेरी क्या बात है

मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

बीबी बालक मात पिता संग बीत रहा है जीवन

बना हु जब से श्याम दीवाना झूम रहा है तन मन

चारो ही तरफ से बाबा तेरी किरपा की बरसात है

मेरे बाबा तेरा सहारा मेरे साथ है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।