मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

धन दोलत सब देते तूने शीश का दान दिया

बालक पन में तुमने प्रभु अजब ये काम किया

तेरा दान अनोखा है

मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

जीते संग सब रेहते तुम हारे के साथी

तेरे साथ से हारो की बाजी है बदल जाती

तेरा साथ अनोखा है

मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

तरकश को भरे दुनिया तूने तीन ही बाण रखे

इन बानो से भगतो के प्रभु दुखड़े तुमने हरे

तेरा बाण अनोखा है

मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

श्री कृष्ण ने खुद तुमको श्री श्याम का नाम दिया

कहे पुष्प किशन सबका इस नाम ने काम किया

तेरा नाम अनोखा है

मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।