देदो सहारा हमको ओ श्याम प्यारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देदो सहारा हमको ओ श्याम प्यारे

तुम बिन जीवन मेरा कौन सँवारे

तुम बिन जीवन मेरा कौन सँवारे

तुम्ही मेरी इस नैया के हो रखवारे

दे दो सहारा हमको ...............

शीश के दानी तुमने भक्तों को तारा

हारे का सहारा बनकर दिया है सहारा

कृपा तेरी खाटू वाले पार मुझको तारे

तुम बिन जीवन मेरा कौन सँवारे

दे दो सहारा हमको ...............

तेरे दर पे जो भी आये जाता ना वो खाली

श्याम नाम गा के उसने झोली भरवा ली

श्याम तेरा नाम हमको भव सागर से तारे

तुम बिन जीवन मेरा कौन सँवारे

दे दो सहारा हमको ...............

बिगड़ी को मेरी बाबा तुमने बनाया

सर पे हाथ रख के तुमने दी है मुझको छाया

मेरी अटकी इस नैया को दिए हैं किनारे

तुम बिन जीवन मेरा कौन सँवारे

दे दो सहारा हमको ...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।