कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा ओ मैया तुम्हारा

एक जन्म क्या जन्म तक लूंगा नाम तुम्हारा

कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा ओ मैया तुम्हारा

मेरा मन कहता है दर्शन आज करुंगा

अपने दिल की बाते मां से आज कहूंगा

दिल की बाते सुनकर मैया देगी भव से किनारा

कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा ओ मैया तुम्हारा

चिंता हरने वाली सब पर कर्म करती

कितने रूप बदल कर सबकी लाज बचाती

मां शक्ति मां काली दुर्गा देती सबको सहारा

कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा ओ मैया तुम्हारा

भक्तो की सुन विनती आओ मां आ जाओ

शर्मा को भी माता दर्शन दिखलाओ

सदा सदा खुशियों में झूमे हर संसार तुम्हारा

कदम कदम पर साथ है मैया तुम्हारा ओ मैया तुम्हारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।