संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

प्रति पल प्रति छन में जपा करू तेरा नाम तुम्हारे चरणों में

संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

दीनो का दुःख हर ने वाले दुखियो पे दया करने वाले

दया सिन्धु निशावर दास करे धन धान तुम्हारे चरणों में

संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

तुमही तुम रहो मेरे मन में तेरी छवि बसी हो धडकन में

दुनिया में मिले तो मिले सदा आराम तुम्हारे चरणों में

संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

करुना निधि इतनी दया करो अपराध मेरे सब छमा करो

कोमल कुलदीप ये गुण गाये सुबहो शाम तुम्हारे चरणों में

संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।