तू खाटूवाला है तू लीलेवाला है जग रखवाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू खाटूवाला है तू लीलेवाला है जग रखवाला है,

मेरे श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम बाबा श्याम

दुखन लागी है बाबा मेरी अखिया,

ग्यारस में ये जागी है सारी सारी रतियाँ,

क्यों ना आया तू धीर बंधाया तू,

कष्ट मिटाया तू मेरे श्याम मेरे श्याम

मेरे श्याम बाबा श्याम

कौन सुनेगा किसको सुनाऊँ,

किसके दर पर जाकर अपने,

दिल का हाल बताऊँ दुःख का मारा हूँ,

जग से मारा हूँ सबका सताया हूँ,

मेरे श्याम मेरे श्याम

मेरे श्याम बाबा श्याम

आँखें खुली तो बाबा खड़ा था,

हाथ में उनके मोरछड़ी और,

गोद में सोया था आया आया वो,

धीर बंधाया वो गले से लगाया वो,

मेरे श्याम मेरे श्याम

मेरे श्याम बाबा श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।