चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है

बाबा का बुलावा आ गया चल चलिए चल चलिए

किया श्याम ने कमाल दी है मुझको चिट्ठी डाल

अब मैं इससे ज़्यादा क्या कहूं

मुझे उसका संदेसा आ गया चल चलिए चल चलिए

बाबा का बुलावा आ गया................

है श्याम की महिमा निराली दर आता जो भी सवाली

जो इसकी महिमा गाये उसे जग से पार लगाए

मेरा दाता शक्तिमान है फिर चल चलिए चल चलिए

बाबा का बुलावा आ गया................

खाटू नगरी तुम जाना बाबा के दर्शन पाना

वहां कढ़ी कचौड़ी खाना मिलकर के मौज उड़ाना

भर देता वो भण्डार है तो चल चलिए चल चलिए

बाबा का बुलावा आ गया................

हर संकट आप मिटाये वो दीनानाथ कहाये

बिगड़ी उसकी बन जाए जो भी अरदास लगाए

इस जग में ऊँची शान है तो चल चलिए चल चलिए

बाबा का बुलावा आ गया................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।