शेरावाली मैया मेरी लाज

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेरावाली मैया मेरी लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना

प्याल बुलाई मैया याद रखना बिछुए बुलाये माँ याद रखना

महावर की मैया तू लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना

शेरावाली मैया मेरी लाज....

साडी बुलाये मैया याद रखना लेहंगा बुलाये मैया याद रखना

लाल लाल चुनरी की लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना

शेरावाली मैया मेरी लाज....

चूड़ी बुलाये मैया याद रखना कंगना बुलाये मैया याद रखना

मेहँदी की लाली की माँ लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना

शेरावाली मैया मेरी लाज....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।