भोला भाला तू अंजनी का लाला है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भोला भाला तू अंजनी का लाला है

बजरंग बाला बड़ा तेरा नाम है

कि तेरे हृदय में बसे सियाराम हैं,

मतवाला है संकट टाला भक्तों का रखवाला,

पावन तेरा धाम है

कि तेरे हृदय में बसे सियाराम हैं...

पवनपुत्र सब तुझको हैं कहते सूरज का भक्षण हारा,

शनिदेव को तुमने हराया वज्र इंद्र ने था मारा,

है गदाधारी, है गदाधारी तू बलकारी सारे जग से न्यारा,

है दुख भजन है केसरीनंदन काटे सभी बन्धन,

यही तेरा काम है,

कि तेरे हृदय में बसे सियाराम हैं.......

तुमने सिया और राम मिलाए फूंकी रावण की लंका,

अक्षय और अहिरावन को मारा युद्ध का बजाया डंका,

सुरषा जैसी सुरषा जैसी डायन मारी मार तुम्हारी भारी है निराला,

तू जग का उजाला राम की माला रटे सुबह शाम है,

कि तेरे हृदय में बसे सियाराम हैं...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।