हम हैं सेवादार तेरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देश विदेश में डंका बाजे तेरा लखदातार

सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

शीश दान करने वाला है जग का पालनहार

सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

सारे जग में निराला मेरा खाटू वाला

बड़ी बड़ी कठिनाइयों को तूने पल में टाला

अपने भक्तों की नैया का तू है खेवनहार

सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

जिसने तुझे बुलाया दौड़ा दौड़ा आया

इसीलिए तेरे प्रेमी ने तुझको दिल में बिठाया

प्रेमी बहुत हैं जग में कोई तुमसे दिया ना प्यार

सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

तीन बाणधारी है कलयुग अवतारी है

लीले की सवारी करता बड़ा ही उपकारी है

जो कुछ वैभव करूँ मैं अर्पण करता है स्वीकार

सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।