फागण मेला आया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खर्चा भेज दे सांवरिया फागण मेला आया है,

फागण मेला आया है मेरा मन हर्षाया है,

संग परिवार को लेके आऊं,

तेरी प्यारी ध्वजा उठाऊं तेरी ध्वजा को सांवरिया,

अपने हाथो से सजाऊं रींगस से पैदल आऊं,

फागण मेला आया है ……………

पुरे बारह महीनो बाद ये फागण का मेला आए,

कृपा हो तेरी जिस पे वो ही तेरा दर्शन पाए,

हम भी बैठे आस लगाये

फागण मेला आया है…………

खाटू की होली की नहीं कोई भी मिसाल,

भक्तो के संग में बाबा तू करता खूब धमाल,

टोनी को कर दे निहाल,फागण मेला आया है…………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।