तेरी बांसुरी ने गजब ढा दिया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - अजी रुठ कर अब ....

सुण करकै बी अणसुणी, मत कर दया निधान

दर्शन मुझको दीजिये, दीन बन्धु भगवान

तेरी बांसुरी ने गजब ढा दिया है

मुझे इस निगौड़ी ने भरमा दिया है

अधर चुमती है ये तुम्हारे कन्हैया

नचाती है तुमको ओ जग के नचैइया

मुझे प्यार की मोड़ पर ला दिया है

तू मस्तान है तेरी मस्ती रंगीली

तेरी याद में मैंने, आंखों से पीली

तेरी इस अदा ने तो तरसा दिया है

तेरा श्याम बहादुर, कभी से दिवाना

है शिव का कन्हैया के, दर पे ठिकाना

नजारा सितम का तूँ दरसा दिया है

Singer - Vikash Jha

Cont. 7980-67-2853

Lyrics - Swargiya Shiv charan ji Bhimrajka

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।