हर रात मुझे सपनो में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

(तर्ज-मेरे सामने वाली खिड़की..)

हर रात, मुझे सपनों में मिलने,खाटुवाला आता है,

मै देख उसे मुसकाता हुं, वो देख मुझे मुसकाता है

मै सोता हुं, वो आता है, हौले से मुझे जगाता है,

बैठा कर, मुझको लीले पर, खाटु की सैर कराता है,

खाटु का हर चप्पा चप्पा,रोशन हो जग मगाता है

हर रात ......

मन्दिर की सीढ़ी चढ़ता हुं, खाटु के राजा के संग में,

दरबार अनोखा देख के मैं, खो जाता हुं उसके रंग में,

खाटुवाला अपने हाथों से, छप्पन भोग खिलाता है

हर रात .....

हम बातों मे लग जाते हैं, सुबहा जल्दी हो जाती है,

'बिट्टु' और श्याम वो प्रेमी हैं, इक दिया है तो इक बाती है,

वापस घर आने के पहले, वो मुझको गले लगाता है

हर रात .....

SINGER - SEEMA SHRAF

LYRICS - SUNIL DHANANIA "BITTOO"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।