मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई,

हार कर जिस ने भी ली है तेरी शरण राह उसकी सुहानी हो गई

मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई,

हारे का तू ही सहारा सारे भगतो की आँखों का तारा,

तेरे चरणों से मिलता सब कुछ इसी है बस तेरा ही सहारा,

हाथ जिस का मेरे श्याम ने छु लिया समजो उसकी तो चांदी हो गई

मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई,

मतलब की इस दुनिया में कौन देता है किसको सहारा,

मेरे श्याम ने हाथ पकड़ के मेरा उजड़ा ये जीवन सवारा,

तेरी किरपा मेरे श्याम ऐसी हुई जैसे खुशियों की बारिश हो गई

मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई,

मैं तो हर घड़ी जाग ते सोते बाबा श्याम ही श्याम पुकारू,

तेरे चरणों की सेवा करके श्याम जीवन मैं अपना सहारु

नाम जब से मेरा श्याम तुमसे जुडा शान मेरी निराली हो गई

मेरे खाटू वाले बाबा तेरी दुनिया दीवानी हो गई,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।