जगमग हुई अयोध्या नगरी

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

रतन सिंहासन राम विराजें,आई घड़ी महान

धूमधाम से अवधपुरी में हो मंदिर निर्माण ,

अँखियाँ तरस गई सदियों से ,झूमे सकल जहान

जगमग हुई अयोध्या नगरी ,सन्त करें गुणगान,

तड़प रहे थे भक्त राम के कब वो शुभ दिन आये,

संतों का संकल्प अवध में प्रभु का घर बन जाये ,

मन में था विश्वास एक दिन प्रभु मंदिर में आएं,

इसके ख़ातिर भक्त हजारों हो गए हैं कुर्बान,

धूमधाम से चलो अवध में हो मंदिर निर्माण

जगमग हुई अयोध्या.......

जले दीप बज रहे नगाड़े दे जयघोष सुनाई,

जन- जन में खुशियां है छाई घड़ी सुहानी आयी

भारत माँ के हॄदय पटल पर बजने लगी शहनाई

भक्तों के भगवान विराजें संतों के अरमान ,

धूमधाम से चलो अवध में हो मंदिर निर्माण

जगमग हुई अयोध्या नगरी संत करें गुणगान

रतन सिंहासन राम विराजें,आई घड़ी महान

धूमधाम से अवधपुरी में हो मंदिर निर्माण

अँखियाँ तरस गई सदियों से ,झूमे सकल जहान

जगमग हुई अयोध्या नगरी ,सन्त करें गुणगान

Singer - Ramji Sonu Tripathi

Lyrics - Pt.Brajmohan Gautam

Music- Ajay Vishwakarma

Creation - Chitrakoot Music Production

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।