बाबा श्याम की चौपाइयाँ

निशांत भागवत पाठक (भजन गायक शामली)
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू नरेश अहिलावती नंदन

कर हूं प्रणाम तुम्हें शत शत वंदन

श्याम श्री श्याम मेरे खाटू वाले श्याम

सिमरहू श्याम ध्यान चित्र लाऊं

भाव से आपकी महिमा गाऊं

श्याम श्री श्याम मेरे खाटू वाले श्याम

जानत सब तुम्हारी कहानी

धन्य धन्य हे शीश के दानी

श्याम श्री श्याम मेरे खाटू वाले श्याम

श्री हरि कृपा आप है पायो

नाम श्याम घनश्याम धरायो

श्याम श्री श्याम मेरे खाटू वाले श्याम

तुम्हारी महिमा वेद बखानी

लचक लिखे पाठक की जुबानी

श्याम श्री श्याम मेरे खाटू वाले श्याम

स्वर- निशांत भागवत पाठक (भजन गायक शामली)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।