मोहब्बत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - ओ फिरकी वाली

ओ खाटुवाले, तु प्यार जता ले, मुझे अपना लें,

मुझे तुमसे प्यार है,

इजहार का तेरा इन्तजार है

मुंह खोल, जरा बोल दे तु कान्हा, प्यार है हांं प्यार है,

तेरी शरण मे कब से पडा हुं, तेरा भी इकरार है,

मेरे प्यासे, नैना तरसे, भटके ना तेरे दर से,

तुझे सुनने, को तुमसे ही मिलने, को तुझमे ही रमने, को दिल बेकरार है,

इजहार का .........

सामने आ, जरा छु ले तु मुझको, मै दीवाना हो जाऊ,

मुझको अपने गले लगा ले, मै मस्ताना हो जाऊ,

मेरे तन का, मेरे मन का, मेरे इस जीवन का,

तुझको पाना, तुझी को रिझाना, तेरा हो जाना, तुझी से सरोकार है,

इजहार का ......

नजरे घुमा के तु कर दे इशारा, मेरी समझ मे आ जाये,

तेरी मोहब्बत का दे दे सहारा, मेरी नजर को भा जाये,

'बिट्टु' तेरा हुआ दीवाना, प्यार तुझे करता है,

मै तो नाचु, मै मौज मनाऊ, मै श्याम रिझाऊ, ये श्याम परिवार है,

इजहार का ............

Singer - Dimple Agarwal

Lyrics - Sunil Dhanania "BITTOO"

Contacts Us on 9830531000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।