घुसूरी श्याम का दीवाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - ये परदा हटा दो....

मेरा दिल हुआ दीवाना, मैं हो गया मस्ताना,

मुझे घुसुडीवाले श्याम का दीदार हो गया,

मेरा घुसुडीवाला श्याम मेरा यार हो गया,

वो नजरें मिलाना, वो श्याम का मुस्काना,

मुझे घुसुडीवाले श्याम तुझसे प्यार हो गया,

मेरा घुसुडीवाले श्याम से इकरार हो गया।

एक तो सुरत प्यारी ऊपर से इसकी दातारी,

छप्पर फाड के देता है कोई देखे कर के यारी,

जो फिरता मारा मारा, जिसका ना कोई सहारा,

वो घुसुडीवाले श्याम को स्वीकार हो गया,

उसका सपना घुसुडी आते ही साकार हो गया।

आंखों ही आंखों में बाबा काम किया करता है,

भगतो का संकट ये दर पर झाड़ दिया करता है,

कैसा भी कष्ट होवे, खोटा से खोटा होवे,

आ घुसुडीवाले श्याम का उपचार हो गया,

मेरे घुसुडीवाले श्याम चमत्कार हो गया।

जो कोई दर पे फेरी देता, लेखा ही फिर जाता,

रोते रोते आने वाला, हंसते हंसते जाता,

मझधार में हो नैया, जिसका ना कोई खिवैया,

ये घुसुडीवाला उसका ही पतवार हो गया,

'बिट्टु.उसका बेड़ा पल में भव से पार हो गया।

Singer - MANOJ BALASIYA

Lyrics - Sunil Dhanania "Bittoo"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।