सांवरे से मिल के मुझे करनी है दो बाते

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे से मिल के मुझे करनी है दो बाते,

घर पे मेरे आते रहना, दर पे बुलाते रहना

रुठना ना मुझसे करते रहना मुलाकाते,

घर पे मेरे आते रहना, दर पे बुलाते रहना

दिल के कोरे कागज पर मैने जब से श्याम लिखा है,

आया संकट, आई अड़चन, थामे हाथ दिखा है,

श्याम ना सुनेगा, तो कौन सुनेगा, दिल की ये बातें, कौन समझेगा,

श्याम को ही सपनों में देखा है आते जाते,

मीठी मीठी बातें कहना, दिल को लुभाते रहना,

सांवरे से मिल के.........

श्याम के रंग में मैं रंग जाऊं, श्याम रंगे मेरे रंग में,

श्याम सुने मेरे दिल की बातें और रहे हम संग में,

दिल में हो मेरे, श्याम की मुरत, नैनो में मेरे, श्याम की सुरत,

"बिट्टु" अब मुश्किल है कटने, दिन और रातें,

श्याम मुस्कुराते रहना, साथ निभाते रहना,

सांवरे से मिल के .....

Singer - Priya Poddar

Lyrics - Sunil Dhanania "Bittoo"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।