यही किस्मत बनाता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम की किरपा मिली तो, श्याम का कर शुक्रिया, दर बदर क्यु फिरता है,

मिला है हमसफ़र ऐसा, तु क्यु ना प्यार करता है,

यही किस्मत बनाता है, यही दर पर बुलाता है

श्याम ने गर, बुलाया है, बडी किस्मत की बात है,

समझ लेना तेरे सर पे श्याम के दोनों हाथ है,

श्याम को तुम पे आया, बहुत प्यार है

श्याम दर पे बुलाता है तुमको तभी,

तेरी आवाज दिल की सुनाई है दी,

हरने संकट का तेरे समय आ गया,

होगे अरमान दिल के भी पुरे सभी,

मांग लो आज बाबा भी तैयार है

श्याम ने गर....

इसकी मर्जी बिना पत्ता हिलता नही,

श्याम किरपा बिना दर ये मिलता नही,

आये हो दर पे कर लो जरा गुफ्तगु,

हर किसी का नसीबा युं खिलता नही,

खुशनसीबो को मिलता ये दरबार है।

श्याम ने गर .......

बन सुदामा तु गर दर पे आ जायेगा ,

तेरी किस्मत का लेखा संवर जायेगा,

रुबरु आ गले से लगा लेगा ये,

हमसफ़र श्याम सा तुझको मिल जायेगा,

'बिट्टु' को श्याम पर ही तो ऐतबार है।

श्याम ने गर ......

Singer - Karishma Chawla

Lyrics - Sunil Dhanania "Bittoo"

9830531000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।