हाथो में लेकर निशान बाबा हम तो खाटू धाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हाथो में लेकर निशान बाबा हम तो खाटू धाम दर तेरे आयेगे

फागुन मेले में धूम मचाएगे

हाथो में लेकर निशान बाबा हम तो खाटू धाम......

रथ में बैठे बाबा प्यारे साथ में होंगे भगत तुम्हारे,

नित नया शिंगार करेगे

हम तो तेरे साथ चलेगे

बाबा थाम ले मेरा हाथ हम को ले चल साथ दर तेरे आयेगे

फागुन मेले में धूम मचाएगे

इतनी किरपा बाबा रखना सबकी यात्रा मंगल करना

थके न तेरा कोई प्रेमी इतनी शक्ति देनी होगी

हम को देदो ये वरदान जीवन हो जाए तेरे नाम दर तेरे आयेगे

फागुन मेले में धूम मचाएगे

कीर्तन तेरा करके आये नाचते गाते तुम्हे मनाये

पग पग तेरा नाम जपे हम जय श्री श्याम केहते जाए

जब हम पोंचे तोरण द्वार तेरी किरपा हो भरमार दर तेरे आयेगे

फागुन मेले में धूम मचाएगे

गजिंदर तेरी सेवा करता रात और दिन ये नाम है जपता

तेरी दया से सब कुछ पाया तूने माला माल बनाया

हम को पूरा है विश्वाश किरपा होगी दिन और रात दर तेरे आयेगे

फागुन मेले में धूम मचाएगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।