खाटू में बैठा बाबा श्याम स्वर्ग से सुन्दर इनका धाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में बैठा बाबा श्याम स्वर्ग से सुन्दर इनका धाम

हारे का साथी ये यारों का यार मेरे श्याम की वहां सरकार

तेरे मंदिर की छटा निराली कोई भी जाए ना दर से खाली

सच्चे मन से जो कोई ध्याये मन की मुरादें पल में पाए

ग्यारस का तूने दरबार सजाया है भक्तों को अपने दर पे बुलाया है

हारे का साथी ये यारों का यार मेरे श्याम की वहां सरकार

मोरवी नंदन तू कहलाया बर्बरीक का रूप लाया

तीन बानो से हे शक्तिशाली इन सा न जग में कोई महादानी

शीश का दान देके वचन निभाया है कलयुग में कृष्ण रूप बांके ये आया है

हारे का साथी ये यारों का यार मेरे श्याम की वहां सरकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।