हारा मैं जब जब साथ निभाया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारा मैं जब जब साथ निभाया हर मुश्किल में दोडा चला आया,

खाटू जाऊ तेरी हर ग्यारस पर शुकरीयाँ मेरे श्याम

मेरे खाटू वाले ओ मेरे बाबा श्याम,

जब भी प्रेमी तेरा भटक गया था,

मुशकील में वो अटक गया था,

तूने दिखाई उसे राह ओ बाबा मेरे लीले वाले श्याम

मेरे खाटू वाले ओ मेरे बाबा श्याम,

जो भी शरण तेरी हार के आता,

खाली झोली भर ले जाता,

साथ तू उसके चल पड़ता है खाटू वाले

मुरले वाले श्याम मेरे खाटू वाले

प्रेमी जब तेरे दर पे भोग लगाता

मुसीबत सब की दूर भगा ता,

कष्टों को उस के हर लेता है खाटू वाले

प्रेमियों के बाबा श्याम मेरे खाटू वाले

मेरे खाटू वाले ओ मेरे बाबा श्याम,

हिमांसु को तूने इतना दिया है,

परिवार में अपने जोड़ लिया है,

दूर न करना उसे चरनो से बाबा मेरे मुरली वाले श्याम

मेरे खाटू वाले ओ मेरे बाबा श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।