कहा छुप गए सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरे तुम कहां छुप गए हो ,

सामने तो आओ दरश दिखाओ,

दीवाना बना कर मोहन कहां खो गए हो,

सामने तो आओ यूं ना सताओ,

तुमको पुकारे ये बालक तुम्हारा,

मेरी जिंदगी का तुम ही हो सहारा,

कर दो कृपा श्याम मुझ पर भी आके,

तूफा मे नैया फस गई है जाके।

ना आंखों से ओझल हो कर रुलाओ,

सामने तो आओ दरश दिखाओ,

दीवाना बना कर मोहन ,कहां छुप गए हो ,

सामने तो आओ दरश दिखाओ ,

नरसी और सुदामा को श्याम तुमने तारा ,

मीरा की भक्ति को तुमने स्वीकारा,

शरण खड़ा में श्याम कब से हु आके,

सेवा में अपनी मुझको लगा ले ,

विशाल मेरे मोहन तुम बन जाओ ,

सामने तो आओ दरश दिखाओ,

मेरे सांवरे तुम कहां छुप गए हो,

सामने तो आओ दरश दिखाओ,

दीवाना बना कर मोहन कहां खो गए हो

सामने तो आओ यू ना सताओ.

गीतकार और गायक - विशाल जोशी

फोन 7000839796 एवं 8878600353

श्री श्याम कीर्तन के लिए सम्पर्क करें।

छ्यांकन और निर्देशन - श्री कैलाश तारानी जी

श्री कृष्ण छवि - कु मेघा जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।