हारे के सहारे बेटा पुकारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे के सहारे बेटा पुकारे दुःख में घडी में ना तुम दामन छुड़ाना

ओ खाटू वाले दुखिया पुकारे दुःख की घडी में बाबा साथ निभाना

हारे के सहारे ...................

दर तेरे आये अर्ज़ी हैं लाये हम हैं भिखारी बाबा तू दाता कहाये

झोली है खाली बाबा क्यों जग हंसाये

हारे के सहारे ...................

सर पे हैं ग़म के बदरा हैं छाये आँखों बाबा आंसू हैं आये

दे दो सहारा काहे ठुकराए

हारे के सहारे ...................

जग से हारे किस्मत के मारे डूबी हैं नैया मिले ना किनारे

आके लगा दो पार दास पुकारे

हारे के सहारे ...................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।