गुरुदेव हमें तेरी बड़ी याद सताती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन गुरुदेव भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गुरुदेव हमें तेरी बड़ी याद सताती है,

एक पल की जुदाई भी हमको तड़पाती है,

तुम ब्रम्हा विष्णु हो,तुम शंकर हो गुरुवर

तेरा नाम जपे राधा ,कृष्णा भी गाते है

गुरुदेव हमें तेरी...

तुम ज्ञान के दाता हो,वेदों के ज्ञाता हो

हम भक्तन को तुमसे मुक्ति मिल जाती है

गुरुदेव हमें तेरी...

हरि ॐ का तुमने ही प्रचार किया गुरुवर

इस नाम को जप करके दुनिया तर जाती है

गुरुदेव हमें तेरी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।