खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम करे सब पे किरपा करे सब के काम,

नही जाए खाली जो जपते है नाम

करे सब पे किरपा करे सब के काम,

खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम

नाव मेरी बीच भवर पार लगा दे

डूब न जाऊ प्रभु अब तू ही बचा ले

अपनी इक नजर मुझपे ढाल दे

मेरे सारे गम अब तो टाल दे

तू ही मेरी मंजिल जपता मैं तेरा नाम

खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम

जो भी प्रभु दर पे तेरे हार के आया

तूने उसके कष्ट को इक पल में मिटाया,

हारे का तू ही एक सहारा मुझको संवारे लगता है प्यारा

अपनी नजर मुझपे अब करदे बाबा श्याम

खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम

आया शरण तेरी प्रभु देदे सहारा तेरे सिवा चलता नही मेरा गुजारा

ठोकरे प्रभु खाई है बहुत सुन ले संवारे दर्द है बहुत

जीतू आया तेरी शरण में बाबा श्याम

खाटू में बैठा मेरा बाबा श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।