भोले का साथ हो ना कोई बात हो

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले का साथ हो ना कोई बात हो

हर वक़्त पूजा करूँ दिन हो या रात हो

तेरे नाम की धुन मेरे भोले सुन बस गाये

महादेवा महादेवा महादेवा महादेवा

पी के प्याला भोले भंग दा मैं आया

सबतों पियारी लगे भोले तेरी माया

सबतों पियारी लगे भोले तेरी माया

दरियाँ ने कोशिश कर लई

शाहिल डुबोंण दी

पर मेरे नूर भोले तेरा ही साया

कैलाश पे भोला मस्ती में रास रचाये

महादेवा महादेवा महादेवा महादेवा

भोले के गुण गाये सारा ज़माना

मैं भी हूँ भोले एक तेरा दीवाना

मैं भी हूँ भोले एक तेरा दीवाना

पहाड़ों में बसता है मेरा भोला बाबा

मसाने में मिलता है इस का ठिकाना

जो भी देखे तुझे वो मस्त मगन हो जाए

महादेवा महादेवा महादेवा महादेवा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।