सजाओं देश को अपने चलो मंदिर बनाएंगे

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सजाओ देश को अपने चलो मंदिर बनाएंगे,

चलो मंदिर बनाएंगे प्रभू श्री राम आएंगे,

प्रभू श्री राम आएंगे प्रभू श्री राम आएंगे,

जलाओ दीप खुशियों के मंदिर हम बनाएंगे

मिले सहयोग हर घर से नहीं घर कोई रह पाए,

प्रभू के काम आएं तो सफल जीवन ये हो जाए,

कसम खाई थी जो एक दिन उसे अब हम निभाएंगे,

सजाओं देश को अपने चलो मंदिर हम बनाएंगे।।

प्रभू के काम भालू और कभी बानर भी आए थे,

वो छोटी सी गिलहरी ने रेत के कण उठाए थे,

मिला है आज यह मौका नहीं इसको गंवाएंगे,

सजाओं देश को अपने चलो मंदिर हम बनाएंगे

बहुत बड़भागी है हम सब जो अवसर आज पाया है,

प्रभू के काम में देखो हमारा नाम आया है,

करें शिवगावा जी अर्जी नहीं दिन फिर ये आएंगे,

करें हम सब अर्जी नहीं दिन फिर ये आएंगे,

सजाओं देश को अपने चलो मंदिर बनाएंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।