मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले,

दीनो के तुम हो नाथ मेरे खाटू वाले,

सोंप दिया मैंने तुम्हे जीवन ये सारा

तेरे सिवा न कोई जग में हमारा

तेरे हाथो में मेरी लाज ओ खाटू वाले

मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले,

केह नही पाते लव दिल की कहानी

तुम को सुनाता मेरा आँखों का पानी

मेरे दिल की हर बात मेरे खाटू वाले

मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले,

केहते है सारे तू सब का सहारा

दोडा चला आता तुझे जिस ने पुकारा

तुम्हे आना होगा आज मेरे खाटू वाले

मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले,

सुन कर के बाबा तेरी लखदातारी

आस लेके आया शर्मा चोकठ तुम्हारी

ममता का देना साथ मेरे खाटू वाले

मेरे सिर पर रखदो हाथ मेरे खाटू वाले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।