सुना है तारे है तुमने लाखों,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुना है तारे है तुमने लाखों, हमें जो तारो तो हम भी जाने,

नेशाचरों को संहारा तुमने, उतारा पृथ्वी का भार तुमने,

हमारे सिर भी है पाप भारी, उन्हें उतारो तो हम भी जानें ,

हरा अहिल्या का शाम तुमने, मिटाया शबरी का ताप तुमने,

हमारे भी पाप-ताप भगवन, अगर निवारो तो हम भी जानें,

फंसी भँवर में हमारी नैया, उतारो सागर से हे कन्हैया,

सहारे हम हैं तुम्हारे भगवन, अगर उबारो तो हम भी जाने ,

Yogesh Tiwary

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।