मेरी लाज रखे तो जानूं मानु तुझे मैं श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी लाज रखे तो जानूं मानु तुझे मैं श्याम

नाम तेरा सुनकर के आया मैं भी खाटू धाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

हारे का सहारा तू है खाटू वाला श्याम

मेरी लाज रखे तो जानूं ................

जग के लिए तुम दानी बड़े हो

मेरे लिए क्यों मौन खड़े हो

मेरे पुण्य पाप ना देखो

गैरों सा मुझको न देखो

बिगड़े बना दे काम

नाम तेरा सुनकर के आया मैं भी खाटू धाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

हारे का सहारा तू है खाटू वाला श्याम

कदम ये थक कर रुक ना जाएँ

आस का दीपक बुझ ना जाए

मैं कदम कदम पे अटका तेरे रहते क्यों मैं भटका

अब हार गया मैं श्याम

नाम तेरा सुनकर के आया मैं भी खाटू धाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

हारे का सहारा तू है खाटू वाला श्याम

सबको सब कुछ देने वाले

मेरा जीवन तेरे हवाले

बेधड़क है रात अँधेरी कृपा चाहूँ अब मैं तेरी

करदे सुहानी शाम

नाम तेरा सुनकर के आया मैं भी खाटू धाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम

हारे का सहारा तू है खाटू वाला श्याम

मेरी लाज रखे तो जानूं ..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।